Users of WhatSpeap will soon be able to enjoy watching YouTube videos in the app. According to media reports, there is a new feature in WhatsApp which will allow users to turn on any YouTube video link in their app. The video can be viewed on a picture-in-picture or full screen. At the moment Whatsapp In-App YouTube does not offer the ability to playback video.
'WAbetInfo' saw a new feature on WhatsApp 2.12.4 version of Whatsapp's iOS Beta app. The discussion is that Whatsapp is testing the new YouTube playback feature in the iOS app. With the new feature, it is possible to turn the YouTube link sent to a chat on WhatsApp in the same chat window. This means that there will no longer need to open links in the YouTube app. Whatsapp users will be able to resize the window. There will also be facility to open the video on a separate full screen. If users want to see other messages in the same chat window, you can side the screen.
Switching to another chat or app via WhatsApp users will stop YouTube video from displaying. This feature will support all the variants above the iPhone 6. This new feature is currently available for the iOS WhatsApp beta user.
Hopefully this feature will be released soon for the normal iOS user. It is expected that if this new feature proved successful in testing then it would soon be available to all users. At the moment, when a YouTube link arrives in WhatsApp, it has to go out of the app. With the new feature, users will be able to view the YouTube video link in the app itself.
व्हाट्सएप के उपयोक्ता जल्द ही एप में यूट्यूब वीडियो देखने का लुत्फ उठा सकेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक व्हाट्सएप में एक नया फीचर नजर आया है जिसके जरिए इसके उपयोक्ता ऐप में ही किसी यूट्यूब वीडियो लिंक को चालू कर सकेंगे। वीडियो को पिक्चर-इन-पिक्चर या पूरे स्क्रीन पर देखा जा सकता है। फिलहाल व्हाट्सएप इन-एप यूट्यूब वीडियो को प्लेबैक करने की सहूलियत नहीं देता।
‘डब्ल्यूएबीटाइन्फो’ ने व्हाट्सएप के आईओएस बीटा एप के 2.17.40 संस्करण पर एक नया फीचर देखा। चर्चा है कि व्हाट्सएप आईओएस एप में नए यूट्यूब प्लेबैक फीचर का परीक्षण कर रहा है।। नए फीचर के साथ व्हाट्सऐप पर किसी चैट में भेजे गए यूट्यूब लिंक को उसी चैट विंडो में चालू करना संभव होगा। इसका मतलब हुआ कि अब यूट्यूब एप में लिंक खोलने की जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सऐप उपयोक्ता विंडो को रीसाइज कर सकेंगे। एक अलग पूरे स्क्रीन पर भी वीडियो खोलने की सुविधा होगी। अगर उपयोक्ता उसी चैट विंडो में दूसरे संदेश देखना चाहेंगे तो स्क्रीन को साइड कर सकते हैं।
व्हाट्सएप उपयोक्ता द्वारा किसी और चैट या ऐप में स्विच करने पर यूट्यूब वीडियो का प्रदर्शन रुक जाएगा। यह फीचर आईफोन 6 से ऊपर के तमाम वेरिएंट का समर्थन करेगा। फिलहाल यह नया फीचर आईओएस व्हाट्सएप बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है।
उम्मीद है कि जल्द ही यह फीचर सामान्य आईओएस उपयोक्ता के लिए भी जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि यदि यह नया फीचर परीक्षण में सफल साबित हुआ तो यह जल्द सभी उपयोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल व्हाट्सएप में किसी यूट्यूब लिंक के आने पर उसको एप से बाहर जाकर देखना पड़ता है। नए फीचर से उपयोक्ता एप में ही यूट्यूब वीडियो लिंक को चालू करके देख सकेंगे।
Comments
Post a Comment